Upcoming Cars 2025: इलेक्ट्रिक SUVs का जलवा अगले साल
भारतीय बाजार में 2025 की शुरुआत से कई नई कारें लाॅन्च होने को तैयार हैं। मारुति सुजुकी, टोयोटा और महिंद्रा समेत कई कंपनियों बाजार में नई कारें लाने की तैयारी में हैं। इनमें कई नए फीचर्स और एडवांस टक्नोलाॅजी देखने को मिलेगी।
भारत में नए साल की शुरुआत कुछ जबरदस्त कारों के लाॅन्च से होने वाली है। साल 2025 की शुरुआत में केवल पारंपरिक इंधन वाली ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियां भी दस्तक देंगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 कारों के बारे में जिन्हें 2025 में लाॅन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स।
1. Maruti Suzuki e-Vitara
मारुति सुजुकी ई-विटारा कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। इससे पहले इसे भारत मोबिलीटी एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह कार कंपनी की प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप से बेची जाएगी। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन में मल्टीपल वेरिएंट में लाया जा सकता है, जिसमें 144PS से 188 PS तक की पाॅवर मिलेगी। वहीं, रेंज की बात करें तो Maruti e-Vitara की फुल चार्ज पर अनुमानित रेंज 550 किमी तक है।
Read more: फिर से लांच हुआ टाटा सिएरा
2. Toyota Urban Cruiser EV
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देने के लिए टोयोटा भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Urban Cruiser EV को भारत में लाॅन्च करेगी। इस कार को ग्लोबल लेवल पर पहले ही खुलासा कर दिया गया है, जबकि भारत में इसका लाॅन्च साल की दूसरी छमाही तक अनुमानित है। Toyota Urban Cruiser EV फास्ट चार्जिंग, एडीएएस, जेबीएल साउंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स से लैस होगी। ग्लोबल माॅडल की जानकारी के मुताबिक इसकी रेंज 550 किमी बताई गई है।
3. Renault Duster
भारत में रोनो की बेस्ट सेलिंग काॅम्पैक्ट एसयूवी Renault Duster नए अवतार में वापसी कर सकती है। इसके न्यू जनरेशन माॅडल को हाल ही दक्षिण अफ्रीकी बाजार में पेश किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नई डस्टर अगले साल दिवाली के आसपास घरेलू बाजार में लाॅन्च हो जाएगी। रेनो डस्टर पूरी तरह नए एक्टीरियर डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में दस्तक देगी।
4. Mahindra BE 6e
महिंद्रा ने BE 6e इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है, हालांकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 के अंत तक शुरू की जाएगी। Mahindra BE 6e को फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार कहा जा रहा है। कंपनी ने इसमें यूनिक डिजाइन के साथ कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए हैं। महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की मैक्सिमम रेंज 682 किमी है।